फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लाहौल के 50 किलोमीटर हिस्से से गुजरेगी सामरिक महत्व की बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन

Sat, 05 Sep 2026 06:45 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

489 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना में दर्जनों सुरंगों के निर्माण का प्रस्ताव है। अनुमान के अनुसार करीब 270 किलोमीटर रेललाइन सुरंगों के भीतर से गुजरेगी, यानी परियोजना का लगभग 55 फीसदी हिस्सा भूमिगत होगा।
विज्ञापन
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चीन अधिकृत तिब्बत से लगती देश की सीमाओं तक कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए प्रस्तावित बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन हिमालयी क्षेत्र में देश की सामरिक क्षमता को नई मजबूती दे सकती है। 489 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना में दर्जनों सुरंगों के निर्माण का प्रस्ताव है। अनुमान के अनुसार करीब 270 किलोमीटर रेललाइन सुरंगों के भीतर से गुजरेगी, यानी परियोजना का लगभग 55 फीसदी हिस्सा भूमिगत होगा। रेल लाइन लाहौल के करीब 50 किलोमीटर के हिस्से से गुजरेगी। प्रस्तावित रेल लाइन में कई लंबी सुरंगों और पुलों का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन

 

इनमें सबसे लंबी सुरंग करीब 27 किलोमीटर की होने का अनुमान है। हालांकि, परियोजना अभी प्रारंभिक चरण में है और अंतिम सर्वेक्षण तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद सुरंगों की संख्या, लंबाई और अन्य तकनीकी पहलुओं में बदलाव संभव है। परियोजना के साकार होने से हिमाचल के दुर्गम लाहौल क्षेत्र से होते हुए लेह तक रेल संपर्क स्थापित होने की उम्मीद है। इसके अलावा चंडीगढ़ से लेह तक यात्रा का समय भी काफी कम हो सकता है। रणनीतिक दृष्टि से यह रेललाइन महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों तक सेना, सैन्य उपकरण और आवश्यक सामग्री की आवाजाही तेज और सुगम हो सकेगी। परियोजना के पूरा होने से लाहौल और लेह को रेल नेटवर्क से जोड़ने के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और देश की सामरिक तैयारियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

जिस्पा में पेड़ों और सैपलिंग की गिनती शुरू
बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन की प्रारंभिक प्रक्रिया के तहत लाहौल के जिस्पा क्षेत्र में पेड़ों की मार्किंग और सैपलिंग (छोटे पौधे। की गिनती का शुरू कर दिया गया है। यह कार्य प्रस्तावित रेल परियोजना की प्रारंभिक प्रक्रिया का हिस्सा है। -इंद्रजीत सीरा, वनमंडलाधिकारी लाहौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें