फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हमीरपुर के पनियाला गांव के जवान सुशील कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Wed, 22 Oct 2025 03:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

Jawan Sushil Kumar Hamirpur: जिला हमीरपुर के गांव पनियाला के बलिदानी सुशील कुमार का सैन्य सम्मान के साथ बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बलिदानी सुशील कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में ड्यूटी के दौरान चक्कर आने के बाद मृत्यु को प्राप्त हुए पनियाला गांव के सुशील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंच गया। बलिदानी सुशील कुमार का सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे नक्ष राणा व मृतक के भाई तिलक कुमार ने सुशील को अंतिम विदाई दी। इस दौरान जैसे ही सुशील कुमार की पार्थिव देह उनके घर पहुंची तो पत्नी, दादी तथा बेटे का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन




सोमवार शाम को हुआ था देहांत
बता दें कि हमीरपुर जिले के तहत ग्राम पंचायत देई का नौण के गांव पनियाला के सुशील कुमार का ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से देहांत हो गया। सुनील कुमार सेना में 13 रेजीमेंट में बतौर नायक अपनी सेवाएं दे रहे थे। सुशील कुमार फैजाबाद में ड्यूटी कर रहे थे कि सुबह चार बजे अचानक उन्हें चक्कर आया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें कमांडो अस्पताल ले गए। सोमवार शाम को करीब सात बजे उनका देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा।
विज्ञापन




परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे सुशील कुमार 
सुशील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ से चंडीगढ़ विमान के माध्यम से तथा उसके आगे एंबुलेंस से पैतृक गांव तक पहुंचाया गया। सुशील कुमार के भाई तिलक ने बताया कि सुशील कुमार कुछ दिन पहले ही अपने घर पर आया था। सुशील कुमार की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। अपने परिवार में सुशील कुमार ही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनका बेटा तथा बेटी अभी छोटे हैं। पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। इस मौके पर विधायक सुजानपुर रंजीत कुमार, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Hamirpur News: पनियाला गांव के सुशील कुमार को ड्यूटी के दौरान अचानक आया चक्कर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने नायक सुशील कुमार के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 13वीं डोगरा रेजिमेंट में फैजाबाद में तैनात 40 वर्षीय नायक सुशील कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुशील कुमार हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पन्याला गांव के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है और शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें