फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: केंद्र से लौटे श्याम भगत नेगी ने गृह विभाग में दी ज्वाइनिंग, हो सकते हैं डीजीपी

Fri, 01 Aug 2025 07:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद गृह विभाग में ज्वाइनिंग दे दी है। माना जा रहा है कि वे हिमाचल प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक बनाए जा सकते हैं, क्योंकि वे राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाने की तैयारी चल रही है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी नेगी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद गृह विभाग में ज्वाइनिंग दे दी है। नेगी नई दिल्ली में अहम पदों पर सेवाएं दी चुके हैं।

विज्ञापन


वह दिल्ली में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। नेगी हिमाचल के किन्नौर जिले से संबंध रखते हैं। वह 31 मार्च 2026 को रिटायर होंगे। उधर, पूर्व डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस महानिदेशक (विजिलेंस) अशोक तिवारी को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने मई में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार किया था। इस पैनल में श्याम भगत नेगी के साथ अशोक तिवारी और राकेश अग्रवाल के नाम शामिल थे। वरिष्ठता सूची में श्याम भगत नेगी सबसे आगे हैं। अगर सरकार नेगी को डीजीपी बनाती है तो वह करीब 8 महीने तक हिमाचल प्रदेश पुलिस के मुखिया की कमान संभालेंगे। श्याम भगत नेगी वर्ष 2022 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। हिमाचल पुलिस में भी वह विभिन्न पदों पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें