फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : सीयू के देहरा परिसर की पेयजल आपूर्ति के लिए 19 करोड़ मंजूर, सीएम ने राशि जारी करने के दिए निर्देश

Fri, 01 Aug 2025 06:23 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा के परिसर की पेयजल आपूर्ति के लिए 19 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त विभाग को यह राशि जल शक्ति विभाग को जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा के परिसर की पेयजल आपूर्ति के लिए 19 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को यह राशि जल शक्ति विभाग को जारी करने के निर्देश दिए हैं। देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुख्यमंत्री से पेयजल आपूर्ति के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था। यूनिवर्सिटी का देहरा परिसर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए अलग से नई योजना बननी है। जल शक्ति विभाग ब्यास नदी पर उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ महीने के भीतर पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। यूनिवर्सिटी को देहरा परिसर के लिए 12 लाख लीटर पानी प्रतिदिन चाहिए। पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग देहरा योजना निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुका है। यूनिवर्सिटी के नए परिसर से क्रियाशील होने पर पेयजल आपूर्ति सबसे बड़ी डिमांड है, जिसे देखते हुए विभाग ने ब्यास नदी से पानी उठाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें