फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल राज्य चयन आयोग: रेडियोग्राफर औैर राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित

Mon, 28 Sep 2026 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में रेडिग्राफर के 58 पदों को ट्रेनी आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26009 में ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में रेडिग्राफर के 58 पदों को ट्रेनी आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26009 में ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 105 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। 15 और 16 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 56 उम्मीदवारों का चयन किया है।

पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी ( वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक-एक पद खाली रह गया है। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित
राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 3650 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3002 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 239 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। 17 और 19 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 94 उम्मीदवारों का चयन किया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें