फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: आधार से बैंक खाते नहीं जुड़ने पर 1,465 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रुकी, जानें पूरा मामला

Thu, 17 Jul 2025 05:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पीएम-यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों को अभी तक छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार नंबर से बैंक खाते नहीं जुड़ने पर प्रदेश के 1,465 विद्यार्थियों की छात्रवृत्तियां अटक गई हैं। पीएम-यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए इन विद्यार्थियों को अभी तक छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को जल्द बैंक खाते अपडेट करवाने के निर्देश जारी किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पीएम यशस्वी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी वर्ग के छात्रों को आधार नंबर से बैंक खाते नहीं जुड़ने पर छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इस संबंध में राज्य को निर्देश दिए गए हैं कि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए। उच्च शिक्षा निदेशालय ने संबंधित सभी छात्रों को, जिनके आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर वेरीफाई किए जा चुके हैं। उनको निर्देशित किया है कि वे शीघ्र अपने बैंक खातों को आधार नंबर से सीड करवाएं। सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया में सहायता प्रदान करें। विशेष रूप से दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाते खुलवाने के लिए कहा गया है। जिला उप-निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करें। इस बैठक में उन छात्रों की पहचान की जाए जिन्हें अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। उनके अभिभावकों से संपर्क कर आधार-सीडिंग प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवाई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें