सरकार को बदनाम करने की साजिश- नरेश चौहान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने समोसा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत बयानबाजी है। कोई इस तरह की कोई जांच नहीं हुई है। हमें समझ नहीं आता कि यह कैसी न्यूज चल रही है और क्या यह इन सब के पीछे सोच क्या है। इस सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ लोग मिलकर साजिश करते हैं। ऐसी कोई इंक्वायरी सरकार ने ना इनिशिएट की है ना ही कोई हो रही है।