फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : वित्त एवं लेखा सेवा की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 29 हुए चयनित

Fri, 12 Sep 2025 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा (एचपीएफ और एएस) मुख्य परीक्षा-2024 के रिजल्ट घोषित हो चुका है। 29 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक चयन के लिए सफल घोषित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 19 से 21 मई 2025 तक आयोजित हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा (एचपीएफ और एएस) मुख्य परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 29 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक चयन के लिए सफल घोषित किया गया है। चयनित अभ्यर्थी लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में प्रशिक्षण लेंगे। परीक्षा 30 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। उच्च न्यायालय के सीडब्ल्यूपी संख्या 6610/2025, सुरभि सदावत बनाम एचपीपीएससी एवं अन्य के निर्देशों के अनुसार अनारक्षित श्रेणी में एक पद रिक्त रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी अनजाने या तकनीकी त्रुटियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, यदि आवश्यक हो, तो सुधार करने का अधिकार सुरक्षित है। विस्तृत परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर अपलोड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें