फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रियंका गांधी का मंडी दौरा रद्द, तीसरी बार टला देउरी स्कूल का उद्घाटन

Mon, 17 Aug 2026 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी।

सार

 प्रियंका मंगलवार को नई दिल्ली लौट सकती हैं। 19 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी उन्होंने शामिल होना है। मौसम और बैठक उनके दौरे के टलने की कारण बताई जा रही है। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडी दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका इन दिनों शिमला में अपने छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हुई हैं। उनका मंगलवार को मंडी के देउरी स्कूल जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन यह सोमवार को अचानक रद्द हो गया है। प्रियंका मंगलवार को नई दिल्ली लौट सकती हैं। 19 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी उन्होंने शामिल होना है। मौसम और बैठक उनके दौरे के टलने की कारण बताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार शाम या बुधवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल 18 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रस्तावित मंडी दौरे के दौरान स्कूल भवन का उद्घाटन होना था। देउरी स्कूल भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम इससे पहले भी तीन बार तय होकर टल चुका है। दो बार प्रियंका गांधी के मंडी दौरे के दौरान भवन का उद्घाटन प्रस्तावित किया गया था, लेकिन दोनों बार उनका दौरा स्थगित हो गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नए भवन का उद्घाटन करने देउरी पहुंचे थे, लेकिन ऐन मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम रोक दिया गया था।

वर्ष 2023 की आपदा में देउरी स्कूल का पुराना भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद करीब 4.70 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण कराया गया, जो दिसंबर 2025 में तैयार हो गया था। भवन तैयार होने के बावजूद लंबे समय से इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हो पाया है। अगस्त की शुरुआत में प्रशासनिक स्तर पर स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया गया था। 18 अगस्त को प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंडी दौरे की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें