राजस्व विभाग में पटवारियों के 530 पदों और हिमाचल प्रदेश मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग सहायक स्टाफ नर्स के 312 पद शामिल हैं। सहायक स्टाफ नर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 के बजाय 32 वर्ष तय की गई है, जो वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रही हजारों प्रशिक्षित नर्सों के लिए झटके से कम नहीं है। इतना ही नहीं, यह नर्सें जॉब ट्रेनी नीति की बजाय 5 साल की अवधि के लिए भर्ती की जा रही हैं। पात्र उम्मीदवार 12 दिसंबर से 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 16 जनवरी 2026 रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा। दोनों अधिसूचनाएं आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। पदों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये रहेगी, जबकि 100 रुपये करेक्शन फीस रहेगी। जॉब ट्रेनी के लिए 12500 रुपये और सहायक स्टाफ नर्स के लिए फिक्सड अमाउंट करीब 25 हजार रुपये महीना तय किया गया है। सहायक स्टाफ नर्स की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी। पटवारियों के पदों के लिए आयुसीमा 18 से 45 साल तय की गई है।
पटवारियों के 530 पदों और सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का वेब लिंक 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 16 जनवरी 2026 रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग