फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: होम स्टे पंजीकरण के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू, सभी जिला पर्यटन विकास अधिकारियों को निर्देश जारी

Tue, 22 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में जब तक पर्यटन विभाग का नया पोर्टल शुरू नहीं होता तब तक होम स्टे संचालक हाथ से फार्म भर कर पंजीकरण अथवा नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमों में संशोधन के बाद ऑफलाइन माध्यम से होम स्टे पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर हो गई है। इसे लेकर प्रदेश के सभी जिला पर्यटन विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जब तक पर्यटन विभाग का नया पोर्टल शुरू नहीं होता तब तक होम स्टे संचालक हाथ से फार्म भर कर पंजीकरण अथवा नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


होम स्टे रूल्स 2025 के तहत प्रदेश के होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफॉस्ट इकाइयों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचित होम स्टे रूल्स 2025 में संलग्न फार्म भर कर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ राजस्व दस्तावेज जमाबंदी और ततीमा, होम स्टे के भीतर और बाहर की तस्वीरें, बिल बुक की प्रति और बिजली मीटर की प्रति जमा करवानी होगी। आवेदक को शपथ पत्र भी देना होगा, जिसमें होम स्टे रूल्स 2025 के सभी प्रावधानों के पालन की सहमति देनी होगी।

आवेदन के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारी होम स्टे का निरीक्षण करेंगे जिसमें ऑनलाइन पेमेंट, कमरों में परंपरागत अथवा आधुनिक फर्नीचर और फिटिंग, हवादार नमी रहित कमरे, आरामदायक लिनेन और बिस्तर, बढि़या कटलरी और क्रॉकरी, स्वच्छ पेयजल, शहरी क्षेत्रों के लिए कचरा निपटान की सुविधा, एनर्जी सेविंग लाइट, विजिटर बुक और फीडबैक सुविधा, डॉक्टर का संपर्क, अग्निशमन उपकरण, गेस्ट चेक इन चेक आउट रजिस्टर, विदेशी पर्यटकों के लिए अलग व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की सुविधा जांची जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 दिन बीते, शुरू नहीं हो पाया पोर्टल
25 जून 2025 को होम स्टे रूल्स 2025 राजपत्र में प्रकाशित किए गए थे। 27 दिन बीतने के बाद भी होम स्टे पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। पुराने पोर्टल से भी होम स्टे का लिंक हटा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश होम स्टे संचालक एसोसिएशन की अध्यक्ष तनुजा धांटा का कहना है कि हाथ से फार्म भर कर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना सुविधाजनक नहीं होगा। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऑफलाइन आवेदन में समस्या पेश आएगी। पर्यटन विभाग को जल्द से जल्द नया पोर्टल तैयार कर शुरू करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें