फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: इल्मा अफरोज होंगी लाहौल स्पीति की पुलिस अधीक्षक, राज्य सरकार ने दी तैनाती

Mon, 10 Mar 2025 10:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

IPS Ilma Afroz: आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज को लाहौल स्पीति में पुलिस अधीक्षक तैनात किया है। बद्दी में पुलिस अधीक्षक रहते विधायक से टकराव के बाद अफरोज चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन
इल्मा अफरोज (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज को लाहौल स्पीति में पुलिस अधीक्षक तैनात किया है। वह लाहौल स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे पुलिस अधीक्षक कुल्लू को भारमुक्त करेंगी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सोमवार को उनकी तैनाती के आदेश जारी किए। बीते सप्ताह प्रदेश हाईकोर्ट ने अफरोज के तबादले पर लगी रोक को हटा दिया था। इल्मा पुलिस मुख्यालय में (लीव रिजर्व) तैनात थीं। बद्दी में पुलिस अधीक्षक रहते विधायक से टकराव के बाद अफरोज चर्चा में आई थीं और छुट्टी पर चली गई थीं। इसके बाद सरकार ने बद्दी पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार विनोद कुमार को सौंपा। सुच्चा सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इल्मा को फिर से बद्दी में तैनात करने की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी खारिज कर दी।

विज्ञापन


न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि यह सरकार का विशेषाधिकार है कि किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी की तैनाती कब, कहां और कैसे करनी है। कोर्ट ने कहा कि अदालत किसी अधिकारी की नियुक्ति से जुड़े सरकार के विशेषाधिकार में दखल नहीं दे सकती, बशर्ते सरकार की नीयत साफ और स्पष्ट होनी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें