टियर दो : ठियोग अव्वल, भोरंज ने भी दिखाई दमदार वापसी
टियर दो में सरकारी कॉलेज ठियोग ने 980 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। भोरंज कॉलेज ने ऑनलाइन मूल्यांकन में 890.5 अंक प्राप्त किए थे, लेकिन स्पॉट मूल्यांकन में 973 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी डिग्री कॉलेज सुन्नी 932.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अर्की कॉलेज को 928 अंक मिले और उसने चौथा स्थान हासिल किया। सरस्वती नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री सरकारी कॉलेज 913.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। बंजार कॉलेज और बीटन स्थित संत ढंगू वाला गुज्जर सरकारी कॉलेज क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे।
टियर तीन : संगड़ाह ने हासिल किया पहला स्थान
टियर तीन में सिरमौर जिले के सरकारी कॉलेज संगड़ाह ने 955 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ऑनलाइन मूल्यांकन में भी कॉलेज का प्रदर्शन मजबूत रहा और उसे 953 अंक मिले। हमीरपुर जिले का धनेटा कॉलेज 815 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सोलन जिले के दाडलाघाट कॉलेज ने 804 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिरमौर जिले का हरिपुरधार कॉलेज 785 अंकों के साथ चौथे और सराहन कॉलेज 773 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। धर्मपुर कॉलेज को 757 और कांगड़ा जिले के शिवनगर कॉलेज को 709 अंक मिले।
ऑनलाइन और स्पॉट मूल्यांकन से बदला प्रदर्शन
रैंकिंग के आंकड़े बताते हैं कि कुछ कॉलेजों के प्रदर्शन में दोनों मूल्यांकन प्रक्रियाओं के बीच उल्लेखनीय अंतर रहा। टियर दो में भोरंज कॉलेज का ऑनलाइन स्कोर 890.5 से बढ़कर स्पॉट मूल्यांकन में 973 अंक पहुंच गया। इसके विपरीत, टियर एक में राजीव गांधी सरकारी कॉलेज चौड़ा मैदान का स्कोर 1013 से घटकर 974.5 और घुमारवीं कॉलेज का स्कोर 1001 से घटकर 955 अंक रह गया।
यह रहा कॉलेजों के मूल्यांकन का आधार
उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार कॉलेजों की रैंकिंग उनकी ओर से प्रस्तुत स्व-मूल्यांकन रिपोर्टों के ऑनलाइन आकलन और चयनित संस्थानों के स्पॉट मूल्यांकन के आधार पर तैयार की गई है। स्पॉट मूल्यांकन के लिए चयनित नहीं किए गए कॉलेजों का आकलन स्क्रीनिंग कमेटी ने ऑनलाइन रिपोर्टों के आधार पर किया।