फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: गगल हवाई अड्डे पर बदला उड़ानों का शेड्यूल, इस वजह से किया गया बदलाव

Mon, 20 Jan 2025 09:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

गगल हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के चलते सुबह अधिक एयर ट्रैफिक होने के चलते कंपनियों ने यह बदलाव किया है।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट की हवाई पट्टी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों और मौसम को देखते हुए गगल हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के चलते सुबह अधिक एयर ट्रैफिक होने के चलते कंपनियों ने यह बदलाव किया है।

विज्ञापन


इसके चलते कुछ उड़ानें सुबह जल्दी आ रही हैं तो कुछ करीब एक घंटा लेट हो रही हैं। करीब दो सप्ताह से गगल हवाई अड्डे पर दोपहर 12:40 बजे पर आने वाले स्पाइसजेट का विमान अब सुबह आठ बजे पहुंच रहा है। जबकि गगल से सुबह 8:50 पर वापस जा रहा है। इंडिगो की विमान सेवाओं में भी थोड़ा बदलाव आया है।

सुबह 10 बजे आने वाला विमान 11:30 बजे वापस दिल्ली लौट रहा है। जबकि इंडिगो का दूसरा विमान तय समय दोपहर तीन बजे गगल हवाई अड्डे पहुंच रहा है और साढ़े तीन बजे वापस दिल्ली रवाना हो रहा है। गगल हवाई अड्डा के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि शेड्यूल में बदलाव करना विमान कंपनियों पर निर्भर करता है। अभी वर्तमान में दिल्ली से तीन विमान गगल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें