21 घंटे 30 मिनट तक चली विधानसभा की कार्यवाही
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पहली बार शून्यकाल शुरू हुआ, जिसमें 26 विषय लगे। नियम 61 के तहत दो और नियम 62 के तहत तीन विषय चर्चा के लिए आए। गैर सरकारी सदस्य दिवस पर तीन गैर सरकारी संकल्प प्रस्तुत किए गए। विधानसभा की कार्यवाही 21 घंटे 30 मिनट तक चली। इसमें सत्तापक्ष नौ घंटे,30 मिनट और विपक्ष ने 8 घंटे 30 मिनट तक सार्थक चर्चा की।