कुल्लू में पांच हजार से अधिक युवाओं का रुकेगा रोजगार
12 पैराग्लाइडिंग साइटों और 5 राफ्टिंग साइटों में की जाने वाली साहसिक गतिविधियां थम जाने से पांच हजार से अधिक युवाओं का रोजगार रुक जाएगा। कुल्लू की पैराग्लाइडिंग साइटों में 800 से अधिक पैरागइडर पंजीकृत हैं जबकि राफ्टिंग साइटों में 500 से अधिक राफ्टें पंजीकृत की गई हैं। लिहाजा, इनमें पायलट, गाइड से लेकर राफ्टों और पैराग्लाइडरों को साइट तक लाने-ले जाने के साथ-साथ प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 5000 से अधिक युवाओं का रोजगार जुड़ा हुआ है।
हर साल 15 जुलाई से 15 सितंबर तक के लिए पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान साहसिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी।-
डॉ. चरंजी लाल, कार्यकारी जिला पर्यटन अधिकारी।