हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की पदोन्नति परीक्षा बी-1 (ऑनलाइन) अब 9 नवंबर को होगी। प्रदेश पुलिस मुख्यालय बी-1 परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) को पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।
बीते 26 अक्तूबर को यह परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित करनी पड़ी थी। अंतिम ऑनलाइन बी-1 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम की शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि सभी पुलिस कार्यालयों, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, एसएफएसएल, एसडीआरएफ सहित अन्य इकाइयों को सभी जरूरी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने को कहा गया है।