परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र/अभिभावक नजदीकी बहुतकनीकी संस्थान अथवा आईटीआई में जाकर जानकारी एवं तकनीकी सहायता ले सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 01892-225755 अथवा संस्थान की ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पैट के लिए ऑनलाइन फार्म 27 मार्च से 5 मई तक भरे जाएंगे। लीट के लिए ऑनलाइन फार्म 27 मार्च से 7 मई तक भरे जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो वे बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2025) और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट-2025) की पहली चरण और दूसरी चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। अभ्यर्थी इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई से कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अपना स्कैनड फोटो और स्कैनड साइन तैयार रखें।