फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पैट 18 और लीट की 25 मई को होगी प्रवेश परीक्षा, आज से परीक्षाओं के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 27 Mar 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) की तिथियां घोषित कर दी हैं। पैट 18 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और लीट 25 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव अशोक पाठक ने बताया कि जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग फील्ड में कॅरिअर बनाना चाहते हैं और डिप्लोमा इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर (पैट) और डायरेक्ट सेकंड ईयर (लीट) में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र/अभिभावक नजदीकी बहुतकनीकी संस्थान अथवा आईटीआई में जाकर जानकारी एवं तकनीकी सहायता ले सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 01892-225755 अथवा संस्थान की ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पैट के लिए ऑनलाइन फार्म 27 मार्च से 5 मई तक भरे जाएंगे। लीट के लिए ऑनलाइन फार्म 27 मार्च से 7 मई तक भरे जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो वे बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2025) और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट-2025) की पहली चरण और दूसरी चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे।

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। अभ्यर्थी इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई से कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अपना स्कैनड फोटो और स्कैनड साइन तैयार रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें