फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मनाली में चिट्टा कारोबारी पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, मनाली पुलिस ने होटल में दबिश देकर दबोचे

Wed, 26 Feb 2025 04:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।

सार

मनाली के होटल से पुलिस ने चिट्टा कारोबारी दो युवकों को दबोचा है। दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिट्टे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने एक होटल में धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वह यह खेप कहां से लेकर आए? पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पुमिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नगर नियोजन विभाग के कार्यालय के समीप होटल तिरुपति क्लासिक के कमरा नंबर 106 में पंजाब के दो युवक ठहरे हैं। दोनों किराए पर लिए कमरों से परचून में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कमरा नंबर 206 में दबिश दी।

तलाशी लेने पर कमरे मे लकड़ी की कुर्सी पर एक नीले रंग के पिट्ठू बैग में 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 21, 29  के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में 21 वर्षीय समरगिल पुत्र लखविंद्र सिंह गांव नंगली तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब और 21 वर्षीय समीर गिल पुत्र विकटर गांव राजासान्सी तहसील अजनाला जिला अमृतसर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें