फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दो आईएएस और एक एचएएस अधिकारी के तबादला आदेश रद्द, अधिसूचना जारी

Fri, 02 May 2025 10:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस रितिका जिंदल और डॉ. विजय वर्धन तथा एचएएस अधिकारी मेजर डॉ. विशाल शर्मा शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने दो आईएएस और एक एचएएस अधिकारी के 27 अप्रैल को जारी तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। इसमें आईएएस रितिका जिंदल और डॉ. विजय वर्धन तथा एचएएस अधिकारी मेजर डॉ. विशाल शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन


सरकार ने गत दिवस रितिका जिंदल को नगर निगम धर्मशाला में आयुक्त और स्मार्ट सिटी में प्रबंध निदेशक के पद पर, जबकि डॉ. विजय वर्धन का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में सचिव के पद पर तबादला किया था। तबादला आदेश रद्द होने के बाद मेजर डॉ. विशाल शर्मा अब फिर से बोर्ड सचिव, रितिका जिंदल निदेशक भू अभिलेख का पद ही संभालेंगी। जबकि डॉ. विजय के पास लोक वित्त, लोक उद्यम व वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा ट्रेजरी, अकाउंट्स और लॉटरी विभाग में निदेशक का पदभार भी रहेगा।

हालांकि, इस नई अधिसूचना में आईएएस अधिकारी जफर इकबाल का नाम शामिल नहीं है। प्रदेश सरकार ने इकबाल का धर्मशाला नगर निगम में आयुक्त व स्मार्ट सिटी में प्रबंध निदेशक के पद से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक धर्मशाला में प्रबंध निदेशक के पद पर तबादला किया था। इससे पहले केसीसी बैंक का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस आदित्य नेगी के पास था। हालांकि अभी तक न तो कोई अधिकारी रिलीव हुआ है और न ही नई ज्वाइनिंग हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें