फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कसोल घूमने आए झारखंड के पर्यटक की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत

Mon, 18 Nov 2024 02:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

हिमाचल प्रदेश के कसोल में झारखंड के एक पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक कसोल में ही एक होटल में रुका था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्ण घाटी के तहत कसोल में झारखंड के एक पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 16 नवंबर की शाम को चंचल कुमार (68) पुत्र जगदीश नारायण सिंह निवासी शिवम सर्विस स्टेशन, डडमा मोड़ कुंजी मांडू, रामगढ़, झारखंड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अपने दोस्तों के साथ मणिकर्ण घाटी आया था। कसोल में ही एक होटल में रुका था।

विज्ञापन


रात करीब 10:30 बजे उसे उपचार के लिए सीएचसी जरी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें