फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नाबालिग को घर ले जाकर टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार; यहां का है मामला

Tue, 11 Mar 2025 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।

सार

कुमारसैन में टैक्सी चालक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर 15 दिसंबर, 2024 को अपने घर ले गया। उसने 24 फरवरी 2025 तक लड़की को अपने घर में रखा और संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमारसैन में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी टैक्सी चालक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर 15 दिसंबर, 2024 को अपने घर ले गया। उसने 24 फरवरी 2025 तक लड़की को अपने घर में रखा और संबंध बनाए।

विज्ञापन


24 फरवरी की सुबह पीड़िता किसी तरह से आरोपी के घर से भाग कर अपने घर पहुंची। उसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) 64 ,351 (2) और 4 पोक्टो एकट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ चालक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैँ। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें