फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: राज्य युवा महोत्सव में शिमला लोक नृत्य, कांगड़ा लोक गायन में अव्वल

Sun, 04 Jan 2026 11:37 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में लोक नृत्य प्रतियोगिता में शिमला जिले के कलाकारों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लोक गायन में कांगड़ा जिले की टीम ने बाजी मारी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित राज्य युवा उत्सव में लोक नृत्य की प्रस्तुति देते शिमला के कलाकार। - फोटो : स्रोत: डीपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में दो दिन तक आयोजित किए गए राज्य युवा उत्सव 2025-26 में प्रदेशभर के युवाओं की प्रतिभा देखने को मिली। लोक नृत्य प्रतियोगिता में शिमला जिले के कलाकारों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लोक गायन में कांगड़ा जिले की टीम ने बाजी मारी।

विज्ञापन

उत्सव के समापन समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। लोक नृत्य, लोक गायन, साहित्यिक और ललित कला प्रतियोगिताओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर मंच पर अपनी छाप छोड़ी। लोक नृत्य प्रतियोगिता में बिलासपुर की दूसरे और कुल्लू-मंडी जिला की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। लोक गायन में चंबा दूसरे और मंडी-सिरमौर की संयुक्त टीम तीसरे स्थान पर रही।

स्टोरी राइटिंग में कुल्लू की यामी प्रथम, ऊना की पायल द्वितीय और मंडी के प्रीतम शर्मा तृतीय रहे। कविता पाठन में चंबा के ऋषि कपूर ने पहला स्थान हासिल किया, हमीरपुर की पूर्वी दूसरे और सोलन के भार्गव पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में शिमला की रिया वर्मा प्रथम, हमीरपुर के आदर्श शर्मा द्वितीय और बिलासपुर की शैलजा ठाकुर तृतीय रहीं।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में ऊना के अनमोल शर्मा ने पहला, बिलासपुर की आभा चंदेल ने दूसरा और मंडी के हर्ष ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मंत्री गोमा ने कहा कि राज्य युवा उत्सव युवाओं को पहचान देने का एक सशक्त मंच है। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक मंच नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की मजबूत नींव तैयार करता है।

दिल्ली में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
मंत्री गोमा ने बताया कि यहां के विजेता प्रतिभागी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में पैरालंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन्हें सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया और लगभग 17 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खेलों के लिए बजट को और मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने सभी विजेताओं और निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डोड, खेल अधिकारी मुख्यालय शिमला अनुराग वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें