फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शिमला में नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप, पीड़िता हुई गर्भवती; शादी का झूठा झांसा देने का आरोप

Sun, 05 Jan 2025 01:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला में युवक ने नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में युवक ने नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह साल 2023 में शिमला के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही थी। इस दौरान वह एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई है।

युवती ने आरोप लगाए हैं कि युवक उसे चोट पहुंचाने के इरादे से उसके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करता था। युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित युवक ने उसके साथ ऐसे सभी काम किए है, जिससे उसका अपमान हुआ है।
विज्ञापन


एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पीड़ित लड़की के शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अंबाला में जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें