आरोपी को कोर्ट से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर तीन प्रवासी मजदूर अवैध खनन कर रहे थे। कुछ ही दूरी पर दो लोग ट्रैक्टर के साथ थे। पांचों ही एसडीएम की गाड़ी पहुंचने पर डर के मारे भाग गए थे। इन सभी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है और पुलिस थाना पूछताछ को बुलाया। तीनों प्रवासी एक ठेकेदार के मजदूर हैं। मामले में पुलिस ने ठेकेदार ज्योति को भी तलब किया है।
चिकन कॉर्नर संचालक के पास ही खच्चर रहते थे। जबकि इनका मालिक ठेकेदार ही है। फिलहाल हमलावर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में मौजूद अधिकारी पर हमला व गंभीर घायल करने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जबकि अन्य पांच के खिलाफ अवैध खनन व सरकारी खनिज पदार्थ चोरी करने के आरोप पर जांच पड़ताल की जा रही है। इसी के साथ इनकी भूमिका भी जांची जा रही है।
ऑन ड्यूटी एसडीएम पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। हमलावर समेत अन्य आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एसडीएम मौके पर बिना पुलिस क्यों गए, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है- साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी