फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पहली बार कैमरे में कैद हुए सांभर और कस्तूरी हिरण, पहले दिखे थे भालू और तेंदुआ

Thu, 28 Nov 2024 09:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के लगभग आठ हजार फीट कालाटोप में पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
चंबा के कालाटोप के जंगल में ट्रेक कैमरे में कैद कस्तूरी हिरण और सांभर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला चंबा में पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को कैमरे में कैद हुए हैं। वन्य प्राणी विभाग की ओर से जंगलों में लगभग दो दर्जन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। बीते मंगलवार को वन्य प्राणी विभाग की ओर से लगाए ट्रैप कैमरे की जांच की गई। इसमें पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को ट्रैप कैमरे में पाया गया है। जबकि पहले भालू और तेंदुआ ट्रैप कैमरे में नजर आए थे। इन दोनों प्रजातियों को लगभग आठ हजार फीट कालाटोप में एक ही स्थान पर पाया गया है।

विज्ञापन


डीएफओ डॉ. कुलदीप जम्वाल का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं। इनकी जांच की जाती है। चंबा में पहली बार सांभर और कस्तूरी हिरण को एक ही स्थान पर पाया जाना काफी उत्साहित करने वाला है। वन्य प्राणियों की आबादी में काफी वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें