फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी के 2800 पदों पर भर्ती दिवाली के बाद, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

Thu, 10 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों और उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। बता दें कि दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी के 2800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 
 
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी के 2800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए राज्य चयन आयोग हमीरपुर को सिफारिश भेजने की शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नियमों में बदलाव किया जा रहा है। इस माह के अंत तक भर्ती एवं पदोन्नति नियम तैयार कर आयोग को विज्ञापन जारी करने के लिए विभाग की ओर से पत्र भेजा जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 2800 नए शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बैचवाइज आधार पर जेबीटी और टीजीटी के करीब 2500 पदों पर नियुक्तियां कर दी गई है। चयन आयोग भंग होने के चलते सीधी भर्ती में देरी हुई। अब आयोग के सुचारू तौर पर काम करने से शिक्षा विभाग भी भर्तियों को गति देने जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को सीधी भर्ती से संबंधित नियमों को अंतिम रूप देने को कहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से रखे शिक्षकों के कारण नियमों में कुछ बदलाव करना पड़ा रहा है। विधि और वित्त विभाग से नियमों को लेकर मंथन किया जा रहा है। दो सप्ताह के भीतर नियम तैयार कर शिक्षा मंत्री की मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। सरकार से अंतिम मंजूरी मिलते ही राज्य चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का पत्र भेजा जाएगा। कुछ माह पूर्व ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सीधी भर्ती के माध्यम से 2800 पद भरने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें