फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: साजिशों का दौर... डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की इस पोस्ट ने बढ़ाया प्रदेश का सियासी पारा

Sun, 04 May 2025 11:36 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Mukesh Agnihotri: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। उपमुख्यमंत्री के समर्थकों ने भी खुलकर पोस्ट का समर्थन किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साजिशों का दौर, झूठ के पांव नहीं होते... दो लाइन की इस पोस्ट ने हिमाचल प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। यह पोस्ट अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डाली है। मुकेश का इशारा भाजपा की ओर है या फिर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और सरकार में अंदरखाते कुछ पक रहा है, इस पर पहेलियां बूझी जा रही हैं।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को भी इस मसले से जोड़कर देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जहां एक ओर प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री की इस पोस्ट ने भी नए प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री के समर्थकों ने भी खुलकर पोस्ट का समर्थन किया है। क्षेत्र के युवा अमित ठाकुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर, विक्रम सहित सैकड़ों समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री के इस पोस्ट के समर्थन उपमुख्यमंत्री जिंदाबाद... आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं... के नारे लगाकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति को पूरी तरह से गरमा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री की नाराजगी से भी जोड़ा जाने लगा है। यह नाराजगी क्या है। सियासी जानकार इस पर ध्यान केंद्रित किए हैं। हालांकि, इस पोस्ट पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई कि उन्होंने इसे किस संदर्भ में यह सब लिखा है। वह दूरभाष पर उपलब्ध नहीं हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें