फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु पर पुलिस कर्मी को मिलेगा 2 करोड़ का बीमा कवरेज, जानें

Thu, 24 Jul 2025 07:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए पुलिस सैलरी पैकेज एमओयू में यह प्रावधान किया गया है कि ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर पुलिस कर्मियों को अब 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवरेज मिलेगा।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ पुलिस सैलरी पैकेज हस्ताक्षर करते पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर पुलिस कर्मियों को अब 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवरेज मिलेगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए पुलिस सैलरी पैकेज एमओयू में यह प्रावधान किया गया है। एमओयू के प्रावधानों के अनुसार पुलिस कर्मियों के परिजनों को भी पर्सनल एक्सीडेंट कवर का लाभ मिलेगा। साथ ही रियायती ब्याज पर विभिन्न प्रकार के ऋण भी ले सकेंगे।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साल में एक बार निशुल्क हेल्थ चैकअप की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस विभाग ने सभी अग्रणी बैंकों के साथ सेलरी पैकेज एमओयू कर रखा है। कर्मचारी बैंकों की ओर से दिए जा रहे लाभों के आधार पर स्वयं बैंक का चयन कर सकते हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि पुलिस विभाग के सेवारत और सेवानिवृत कर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सुविधाएं मिल सकें इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ करार किया गया है। 2 करोड़ के बीमा कवर के अलावा परिजनों को भी पर्सनल एक्सीडेंट कवर, ऋणों पर रियायती ब्याज और मुफ्त स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें