फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बिलिंग से टेंडम उड़ान भरने वाला पायलट और पर्यटक घायल, शनिवार रात को हुए थे लापता

Sun, 06 Oct 2024 12:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।

सार

बिलिंग से टेंडम उड़ान भरने वाले पायलट और पर्यटक क्योर की लैंडिंग साइट पर लैंड करने के बजाए बैजनाथ से 10 किलोमीटर दूर थाथी गांव में लैंड किया। चोटिल होने के कारण वह देर शाम तक बीड़ नहीं पहुंच सके। इसके बाद रेस्क्यू टीम भी उन्हें ढूंढने के लिए नकल गई। लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
बिलिंग से टेंडम उड़ान भरने वाला पायलट और पर्यटक घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर बाद बिलिंग से टेंडम उड़ान भरने वाले बीड़ के पायलट अजय कुमार (35) क्लाइंट योगेश पांडे के साथ संसाल के थाथी गांव में लैंड कर गए। घटना में दोनों को चोटें आईं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के थाने के योगेश ने पायलट अजय के साथ बिलिंग से टेंडम उड़ान भरी और क्योर की लैंडिंग साइट पर लैंड करने के बजाए बैजनाथ से 10 किलोमीटर दूर थाथी गांव में लैंड किया।

विज्ञापन


चोटिल होने के कारण वह देर शाम तक बीड़ नहीं पहुंच सके। इसके बाद रेस्क्यू टीम भी उन्हें ढूंढने के लिए नकल गई। लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। दोनों ही लोगों ने शनिवार रात पहाड़ी पर ही बिताई। वहीं रविवार सुबह आठ बजे के करीब अजय ने अपने साथ घटित हुई घटना की जानकारी बीड़ में बचाव दल और पुलिस को दी। इसके बाद दोनों करे रेस्क्यू कर उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना में दोनों की टांगों में चोट आई है। डीएसपी अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें