मेघराज गर्ग ने बताया कि एक अक्तूबर से बिजली के रेट 1.20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गए हैं, जिससे हिमाचल में बिजली पंजाब और हरियाणा से भी महंगी हो गई है। मुख्यमंत्री ने लंबित बिलों की अदायगी किस्तों पर करने की छूट देने का आश्वासन दिया है।
स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सीएम को समस्याओं से अवगत करवाया है। सीएम ने बिजली बोर्ड को उद्योगों के लिए बिजली पर 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी बहाल करने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं। औद्योगिक घरानों को राहत देने के लिए अगले सप्ताह तक इस मसले पर फैसला ले लिया जाएगा- हर्षवर्धन सिंह चौहान, उद्योग मंत्री