फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मेडिकल कालेजों और एम्स चम्याणा को मिले 53 डॉक्टर, जानें विस्तार से

Wed, 22 Oct 2025 10:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एम्स चम्याणा सहित मेडिकल कॉलेजों के लिए 53 नए डाॅक्टर दिए हैं। इन डॉक्टरों को सप्ताह के भीतर अपनी ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में डाॅक्टरों के कमी को दूर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एम्स चम्याणा सहित मेडिकल कॉलेजों के लिए 53 नए डाॅक्टर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा के लिए सबसे ज्यादा 20 डॉक्टरों की तैनाती दी गई है, जबकि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में 19, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 8 और एम्स चम्याणा के लिए 9 डॉक्टरों की तैनाती की है। इन डॉक्टरों को सप्ताह के भीतर अपनी ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में लगी है। मरीजों को अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके इसके चलते मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। मरीजों को इलाज करने के लिए बाहरी राज्यों के अस्पतालों में न जाने पड़े, इसको लेकर मेडिकल कॉलेजों में 20 साल पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उपकरणों को भी बदलकर नए दिए जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों में 600 नर्सों की तैनाती की है। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, जोनल और आदर्श अस्पतालों में स्टाफ की कमी को दूर किया जा रहा है। डाॅक्टरों के अलावा नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ भरा जा रहा है। इसके अलावा उपकरणों की भी खरीद की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें