फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दुबई की मरियन ने हमीरपुर के सनेड गांव के सुरेंद्र से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Tue, 04 Feb 2025 06:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जिला हमीरपुर के उखली पंचायत के सनेड गांव के सुरेंद्र से प्यार कर बैठी दुबई की मरियन, जिसने हिन्दू रीति-रिवाज से भराड़ी माता मंदिर में शादी कर ली। 
विज्ञापन
दुबई की मरियन ने सनेड गांव के सुरेंद्र से की शादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का छोरा एक विदेशी मेम को भा गया। जिला हमीरपुर के उखली पंचायत के सनेड गांव के सुरेंद्र से प्यार कर बैठी दुबई की मरियन, जिसने हिन्दू रीति-रिवाज से भराड़ी माता मंदिर में शादी कर ली। मंदिर में सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया।

विज्ञापन




शादी में लड़की के परिवार वालों ने भी शामिल होना था, लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण लड़की के परिवार से कोई भी शादी में शामिल नहीं हुआ है। मंदिर में शादी के बाद घर में धाम का आयोजन किया गया। विदेशी दुल्हन पाकर घर में खुशी का माहौल है। घर में रिश्तेदारों का भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन


दो दिन के शादी कार्यक्रम के बाद दोनों ही कुछ समय यहीं रहेंगे। उसके बाद दोनों ही एक साथ ड्यूटी पर चले जाएंगे। 26 साल की मरियन और 27 साल के सुरेंद्र सात साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ही दुबई में होटल लाइंस की एक कंपनी में कार्य करते हैं, जहां से दोनों की मुलाकात हुई।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद कब यह बातचीत प्यार में बदल गई, इसकी भनक तक नहीं लगी। उसके बाद दोनों के परिवाजनों ने आपस में बातचीत की। बातचीत के उपरांत सुरेंद्र और मरियन ने शादी कर ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें