फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: होशियारपुर से ड्रग रैकेट चला रहा मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, गगरेट पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी

Mon, 20 Jan 2025 08:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)।

सार

चिट्टा तस्करी के मामले में गगरेट पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर शहर में बैठकर ड्रग रैकेट चला रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिट्टा तस्करी के एक मामले में गगरेट पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर शहर में बैठकर ड्रग रैकेट चला रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। चिट्टा तस्करी के मामले में गगरेट पुलिस की ओर से की गई यह चौथी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन

चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को बिलासपुर के घुमारवीं से गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पहली नवंबर से लेकर पांच नवंबर तक करीब डेढ़ लाख रुपये की आनलाइन ट्रांजेक्शन की थी। गगरेट पुलिस अब मुख्य सप्लायर को न्यायालय में पेश कर इसका पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास कर रही है। गगरेट पुलिस ने पांच नवंबर को मंडी व बिलासपुर जिले के दो युवकों को तीस ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ में खुलासा हुआ था कि चिट्टे की खेप मंगवाने वाला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल का नशा तस्कर और है। उसने ही होशियारपुर में बैठे ड्रग सप्लायर के अकाउंट में चिट्टे की सप्लाई हासिल करने के लिए पैसे डाले थे और चिट्टे की खेप लेकर आ रहे युवक तो महज ड्रग पैडलर थे। पुलिस ने इस बाबत पुख्ता सबूत जुटाने के बाद घुमारवीं के बल्ह गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस की रडार पर होशियारपुर के न्यू सुखियानगर वार्ड नंबर दो का हकीकत सिंह उर्फ हनी (24 वर्ष) आया। पुलिस के अनुसार हनी ही होशियारपुर में बैठकर ड्रग रैकेट चला रहा था। प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। सोमवार सुबह पुलिस ने हनी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले आई। पुलिस अब हनी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ करेगी। उधर, डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें