फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: लेह-दिल्ली रूट पर निगम की बस सेवा बंद, अब अगले साल मई-जून में चलेगी

Thu, 19 Sep 2024 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

एचआरटीसी के केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली बस सेवा को बंद कर दिया है। निगम ने इस बार 10 जून को लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू की थी और करीब तीन माह तक यह बस लेह से दिल्ली के बीच चली। 
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर एचआरटीसी ने बंद की बस सेवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली बस सेवा को बंद कर दिया है। अब इस मार्ग से यात्री अगले सीजन मई-जून में सफर कर सकेंगे। हालांकि, अभी मनाली-लेह मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन एचआरटीसी के केलांग डिपो ने अधिकारिक रूप से लेह-दिल्ली बस सेवा को बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


निगम ने इस बार 10 जून को लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू की थी और करीब तीन माह तक यह बस लेह से दिल्ली के बीच चली। अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा। निगम की बस में लेह से दिल्ली प्रति सीट का किराया 1,657 रुपये है। यह सफर करीब 30 घंटे का है। एचआरटीसी केलांग डिपो के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने बताया कि अधिकारिक निर्देशों का पालन करते हुए लेह- दिल्ली के बीच बस सेवा को बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब लेह की तरफ बारालाचा में मौसम खराब होते ही बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा।

जेएंडके ने केलांग तक शुरू की बस
एचआरटीसी केलांग डिपो का लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा बंद होने पर जेएंडके ने लेह-केलांग के बीच बस सेवा शुरू की है। दो दिन से यह बस सेवा चल रही है। अड्डा प्रभारी केलांग रतन ने कहा कि दो दिन से यह बस आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें