फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिमला के समोट में घासनी की आग के चपेट में आए बगीचे और गोशाला, जिंदा जली गाय; भारी नुकसान

Mon, 27 Jan 2025 10:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

शिमला जिले के समोट गांव में सोमवार सुबह आग लगने से गोशाला में बंधी गाय की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आग से करीब दो सौ सेब, नाशपती के पौधे और सूखे घास की टोलियां जलकर राख हो गईं। 
 
विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के जंगलों में फैली आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल जुब्बल के तहत समोट गांव में सोमवार सुबह आग लगने से गोशाला में बंधी गाय की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं आग से बागवान के करीब दो सौ सेब और नाशपाती के पौधे भी जल गए हैं।

विज्ञापन


दमकल वाहन, पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह घासनी की आग ने समोट के सुरेंद्र दान सिंगटा पुत्र स्वर्गीय पदम सिंह के सेब के बगीचे का अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा व सूखे के कारण आग पूरे बगीचे में फैल गई।

ग्रामीणों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। बगीचे से आग गोशाला में लग गई। आग से गोशाला में बंधी गाय की जल की मौत हो गई। वहीं, आग से करीब दो सौ सेब, नाशपती के पौधे और सूखे घास की टोलियां जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड, पुलिस के जवान और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा आग से बगीचे, गोशाला सहित एक गाय की जलकर मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें