फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ट्रेकिंग पर गए विदेशी पर्यटक रास्ता भटके, मनाली पुलिस ने किए रेस्क्यू, सुरक्षित पहुंचाए

Sun, 20 Oct 2024 04:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।

सार

करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मनाली के दुर्गम रानी सुई की ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण फंसे दो विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों के साथ पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली के दुर्गम रानीसुई की ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण फंसे दो विदेशी पर्यटकों को मनाली पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया है। लगभग दस घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला। रविवार सुबह टीम दोनों को लेकर मनाली पहुंची। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों विदेशी फ्रांस के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह दोनों रानी सुई की ट्रेकिंग पर गए, लेकिन अचानक रास्ता भटक गए। दोनों ने मनाली में रह रह रहे आपने दोस्त अन्नदिता को यह सूचना दी। अन्नदिता ने मनाली थाना में पहुंचकर सहायता मांगी। शाम करीब सात बजे एक टीम भेजी गई। टीम में स्थानीय पर्वतारोहियों को भी शामिल किया गया।

अन्नदिता की बताई लोकेशन पर टीम पहुंची तो दोनों विदेशी वही बैठे थे। पर्यटकों की पहचान फ्रांस के बसाइल मरीन और लियो मरीन के रूप में हुई है। दोनों को रेस्कयू टीम की सहायता से मनाली लाया गया। सुबह करीब पांच बजे टीम मनाली पहुंची। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई। दोनों स्वस्थ हैं। वे रानीसुई झील की ओर घूमने गए, थे लेकिन रास्ता भटकने के कारण फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें