फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: संजौली मस्जिद से जुड़े मामले पर जल्द आ सकता है फैसला, वक्फ बोर्ड को बनाया गया है पार्टी

Sat, 07 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के संजौली में मस्जिद से जुड़े मामले की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। जल्द ही इस पर फैसला आने की संभावना है। 
विज्ञापन
संजौली में प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठनों के लोग (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के मामले की शनिवार को नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई होगी। चक्कर स्थित कोर्ट में सुबह 10:30 बजे से अवैध निर्माण से जुड़े 45 से ज्यादा मामलों की सुनवाई होनी है। नगर निगम के अनुसार संजौली मस्जिद से जुड़े मामले की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। जल्द ही इस पर फैसला आने की संभावना है।

विज्ञापन




निगम के अनुसार अब इस मामले में वक्फ बोर्ड को पार्टी बनाया गया है। बोर्ड एक बार इस मामले पर अपना जवाब दे चुका है। मस्जिद मामले में पहली बार साल 2009 में नगर निगम के पास शिकायत पहुंची थी। यहां अवैध निर्माण करने के आरोप लगे थे। निगम प्रशासन के अनुसार पहले मौके पर एक मंजिल और एटिक के रूप में मस्जिद थी, लेकिन साल 2024 तक यहां अब एटिक समेत कुल पांच मंजिलें बन चुकी हैं।
विज्ञापन


निगम प्रशासन का कहना है कि सुनवाई के दौरान भी यहां अवैध निर्माण हुआ है। पांच से ज्यादा बार काम रोकने के आदेश भी जारी हुए हैं। कुल 44 पेशियां इस मामले में हो चुकी हैं। इस साल भी एक बार इस मामले की सुनवाई हुई है। अब दूसरी बार शनिवार को सुनवाई होनी है। आयुक्त कोर्ट में शहर में अवैध निर्माण सेे जुड़े दूसरे मामलों की भी सुनवाई होनी है। कई मामलों में शनिवार को अवैध निर्माण गिराने का फैसला भी आ सकता है।
विज्ञापन


क्या है पूरा संजौली मस्जिद विवाद
संजौली मस्जिद विवाद की शुरुआत एक लड़ाई से हुई। दरअसल, मल्याणा क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मारपीट को लेकर व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। मारपीट के बाद से आरोप लगा कि वारदात को अंजाम देकर आरोपित मस्जिद में छिप गए। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने संजौली मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन किया और अवैध बताकर मस्जिद को गिराने की बात कही। देखते ही देखते ये मामला और तूल पकड़ लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें