फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

Sun, 17 Aug 2025 02:58 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में लगातार भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित जिला के उपायुक्तों से व्यक्तिगत रूप से बात कर क्षति की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवरुद्ध सड़कों की बहाली एवं राहत कार्य में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने और समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरे संकल्प के साथ लोगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सतीश कुमार को वीर चक्र सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उप-मंडल के ग्राम पंचायत भुहला भड़ियारा के समोहली गांव के निवासी, 4 डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार सतीश कुमार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनकी वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सतीश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की सेना को मुहतोड़ जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी बहादुरी ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘वीरभूमि’ के रूप में जाना जाता है। राज्य के वीर जवानों को विभिन्न अभियानों में उनकी बहादुरी के लिए कई वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें