फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ऑनलाइन ठगी का आरोपी को बिहार से गिरफ्तार, कांगड़ा निवासी को इतने लाख का लगाया था चूना

Tue, 10 Jun 2025 12:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जसूर के व्यक्ति से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर जिला पुलिस ने पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगीके आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कुलदीप राज गुप्ता निवासी जसूर ने 08 अप्रैल 2025 को नूरपुर पुलिस थाने बीएनएसएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी कर ऑनलाइन माध्यम से उसके बैंक खाते से 3,56,799/- रुपये की राशि धोखे से निकाल ली गई।

विज्ञापन


जिला पुलिस नूरपुर द्वारा इस मामले में त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करते हुए साक्ष्यों की गहनता से जांच व विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान इस साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन कर उन्हें देश के विभिन्न राज्यों में रवाना किया गया। उपरोक्त विशेष टीम के लगातार प्रयासों के चलते 09 जून 2025 को इस मामले में संलिप्त आरोपी अजीत कुमार पुत्र कांता पासवान निवासी खेतलपुरा थाना सारे, जिला नालंदा, बिहार को खेतलपुरा (बिहार) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही उन्होंने आम जनता से सावधानी व सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें