फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 4.84 लाख की उगाही, चंबा निवासी 19 साल का आरोपी गिरफ्तार; जानें

Tue, 04 Feb 2025 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला

सार

सोमवार को जिला साइबर सेल ने चंबा से एक 19 साल के जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई अधिकारी बनकर एक जालसाज ने 4.84 लाख रुपये की उगाही कर ली। शिकायत पर जिला साइबर सेल ने सोमवार को चंबा (हिमाचल प्रदेश) से जालसाज को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव छंबर चंबा हिमाचल प्रदेश निवासी अमित कुमार (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2024 को एक शख्स ने द्वारका साइबर सेल में सेक्सटॉर्शन की शिकायत दी। बताया कि अनजान लड़की ने उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया था। उससे पांच से छह सेकेंड बातचीत हुई। फिर फोन बंद हो गया।

अगले दिन एक व्हाट्सएप ऑडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का विशेष अधिकारी गौरव मल्होत्रा बताया। बताया कि वीडियो कॉल करने वाली लड़की ने खुदकुशी कर ली है। उसने पीड़ित के साथ लड़की का अश्लील वीडियो और एंबुलेंस की कुछ तस्वीरें भेजी। पहले तो उसने मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और फिर कहा कि लड़की के रिश्तेदार समझौते के लिए तैयार हैं। इसके एवज में 4.84 लाख रुपये बैंक खाते में डालने के लिए कहा।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच की। पुलिस को आरोपी के हिमाचल प्रदेश के चंबा में होने की जानकारी मिली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए चंबा पहुंची। वहां आगे सड़क नहीं थी। पुलिस ने एक घंटे तक पैदल चलकर छंबर गांव से आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें