फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: रहस्यमयी आग से सहमा परिवार, अचानक जलने लगता है सामान; बिजली विभाग भी असमान्य घटना की जांच में जुटा

Wed, 01 Oct 2025 09:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की धुपक्यारा पंचायत के संसार चंद जरियाल के घर में रहस्यमय तरीके से आग लग रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आग लगने से खराब पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धुपक्यारा पंचायत के संसार चंद जरियाल के घर में बीते तीन दिन से रहस्यमय तरीके से लग रही आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, सबसे राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी परिवारजन पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन





यह अजीब घटनाक्रम रविवार को शुरू हुआ। पहले बिजली के एमसीबी पिघल गए। उसके बाद बिना कनेक्शन वाले बोर्ड और यहां तक कि बिना विद्युत लाइन के पंखे में भी अचानक आग लग गई। बिजली बोर्ड ने एहतियातन घर की सप्लाई पूरी तरह काट दी लेकिन आग का सिलसिला फिर भी नहीं रुका। आग अब गद्दों और रजाइयों तक पहुंच चुकी है। इससे स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है। स्थानीय प्रशासन और बिजली बोर्ड इस असामान्य घटना की जांच में जुटा है प्रभावित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र घटना की जांच की मांग की है। यह परिवार तीन दिन से सोया तक नहीं है। आग लगने का सिलसिला अभी भी जारी है। घर का सारा सामान बाहर निकालकर रख दिया है लेकिन बाहर रखे सामान में भी अपने आप ही आग लग रही है। मंगलवार रात दस बजे के करीब जयसिंहपुर से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर गई हुई थी लेकिन इस आग के कारणों का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विद्युत बोर्ड के एसडीओ तुलसी राम ने कहा कि बोर्ड ने मकान की बिजली तो तुरंत प्रभाव से काट दी है। इसके बाद भी यह घटना हो रही है। ऐसे में अब विशेषज्ञ ही बता सकते हैं कि आग लगने के क्या कारण हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें