फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मुकेश बोले- एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसों की खरीद होगी, चालक-परिचालक भी भर्ती होंगे

Sat, 19 Sep 2026 01:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

पथ परिवहन निगम में जल्द नए चालकों और परिचालकों की भर्ती होगी। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक और डीजल बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है।  इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल रहने पर प्रदेश में एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम में जल्द नए चालकों और परिचालकों की भर्ती होगी। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक और डीजल बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल रहने पर प्रदेश में एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा में नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और सड़कों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


चंबा को मिलीं 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें
उन्होंने कहा कि चंबा जिले में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। इनके संचालन से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा का विस्तार होगा। सरकार का लक्ष्य दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर बस सेवा से जोड़ने के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में चंबा जिले को मिनी बसें भी उपलब्ध करवाने की योजना है। इससे संकरी और पहाड़ी सड़कों वाले क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। बस बेड़े के विस्तार के साथ एचआरटीसी में चालक और परिचालकों की भर्ती भी की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें