फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- सरदार पटेल को भूली कांग्रेस, 41 साल तक नहीं दिया भारत रत्न

Fri, 31 Oct 2025 10:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को कांग्रेस भूली रही। तत्कालीन सरकार ने उनके निधन के 41 साल बाद तक भारत रत्न तक नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के निर्माता और सच्चे राष्ट्र नायक थे। उन्होंने किसानों के हकों के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। वह गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। किसानों को हक दिलाए तो देश की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी, लेकिन कांग्रेस उनको भूली रही। तत्कालीन सरकार ने उनके निधन के 41 साल बाद तक भारत रत्न तक नहीं दिया। 1991 में देना पड़ा।

विज्ञापन


ऊना में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जूनागढ़, हैदराबाद व जम्मू कश्मीर को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बिना किसी जंग के बातचीत के आधार पर देश में विलय कराया। वल्लभ भाई के देश निर्माण में योगदान को याद दिलाने के लिए वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा निर्माण में हर प्रदेश से लोहा एकत्रित किया। कांग्रेस अपने नेता को भूली और भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। मोदी सरकार ने 70 साल बाद जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए को खत्म किया। कहा कि सरदार पटेल की याद में हर बच्चा, बुजुर्ग, महिला व युवा रन फॉर यूनिटी में हिस्सा ले रहा है।

बोले, कांग्रेस का दूसरा नाम झूठ
प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से बिहार चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं को 1500 रुपये देने की बात कहे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम झूठ है। राहुल गांधी झूठे आरोप लगाते हैं और फिर अदालत में माफी मांगते हैं। राहुल गांधी के छठ पर्व में विवादित बयान पर अनुराग ने कहा कि कुछ लोग देश में कम विदेश में छुट्टियां मनाते हैं। उन्हें भारत की संस्कृति के बारे में नहीं पता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें