जनजातीय एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
किन्नौर जिले में इंडो-चीन बॉर्डर पर चीन के ड्रोन बार-बार भारत की सीमा में मंडरा रहे हैं। केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां मौके पर तैनात हैं। उन्हें भी इस बारे में जानकारी है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में जनजातीय एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह दावा किया।
कहा है कि किन्नौर के शिपकी और पूह ब्लॉक के सामने ऋषि डोगरी के ऊपर स्थानीय लोगों ने चीन के इन ड्रोन को देखा है। पहले भी किन्नौर में कई बार चीन के ड्रोन देखे गए हैं। हिमाचल में 240 किलोमीटर लंबी सीमा चीन के साथ लगती है। अकेले किन्नौर जिले की 160 किलोमीटर सीमा बॉर्डर के साथ लगती है।
नेगी ने कहा कि यह ड्रोन बीते दिनों ड्रोन देखे गए हैं। इस पर कार्रवाई की आवश्यकता है। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। सीमा के साथ सटे इलाकों पर रहने वाले लोग इससे घबराए हुए हैं। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते हैं कि भारत की सीमा में कोई नहीं घुस सकता है। ऐसी घटना से बॉर्डर पर भी खतरा मंडरा सकता है।