फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: मिल्कफेड नहीं रख सका अपने कारीगर, जिस कंपनी पर पेनल्टी लगाई उसे ही देना पड़ा काम

Thu, 16 Oct 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मशीनरी की कमी के चलते मिल्कफेड अपने कारीगर नहीं रख सका है। वर्ष 2023 में मिल्कफेड ने चंडीगढ़ की जिस कंपनी से मिठाई बनाई थी, तो डोडा बर्फी खराब निकली। अब कड़ी शर्तों के साथ इस दिवाली के लिए भी इसी कंपनी को काम देना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मिल्कफेड की मिठाई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस कंपनी पर मिठाइयों के खराब निकलने के लिए पेनल्टी लगाई, उसी को कड़ी शर्तों के साथ इस दिवाली के लिए भी मिठाइयां बनाने का काम दिया गया है। मशीनरी की कमी के चलते मिल्कफेड अपने कारीगर नहीं रख सका है। हालांकि, अगली दिवाली के लिए यह खुद मिठाइयां बनाएगा। मिल्कफेड ने इस बार कंपनी को 500 क्विंटल मिठाई बनाने का काम दिया है।

विज्ञापन

वर्ष 2023 में मिल्कफेड ने चंडीगढ़ की इसी कंपनी से मिठाई बनाई थी, तो डोडा बर्फी खराब निकली। इसमें फंगस था। कई महत्वपूर्ण लोगों को भेजी गई मिठाई में फंगस निकलने के बाद यह मामला उजागर हुआ। इसके बाद जांच बैठाई और इस कंपनी को पेनल्टी भी लगाई गई। यह पेनल्टी लाखों रुपये की थी। हालांकि, पिछले वर्ष भी इसी कंपनी से मिठाई ली गई थी। पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने निर्णय लिया था कि किसी निजी कंपनी से मिठाई बनाने से अच्छा है कि मिल्कफेड खुद ही मिठाई बना ले। इसके लिए मिल्कफेड को मिठाई खुद बनाने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने एमडी से पूछा, क्यों नहीं बना पा रहे खुद मिठाई
पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने बीते दिनों एमडी डॉ. विकास सूद को फोन कर पूछा कि मिल्कफेड क्यों खुद मिठाई नहीं बना पा रहा है। यह भी कि अगर चंडीगढ़ की उसी कंपनी को काम दिया गया है, जिसको पहले पेनल्टी लगाई गई, तो उसने अब ऐसा क्या कर लिया है कि इसकी मिठाई में कोई संदेह नहीं है। इस पर एमडी ने मंत्री को बताया कि अब मिठाई की एक्सपायरी 20-21 दिन होगी, जबकि पहले पांच डिग्री सेल्सियस तक रेफ्रिजरेशन के लिए यह 15 महीने होती थी। इसके अलावा इसकी मिठाइयों के नमूने मिल्कफेड अपनी प्रयोगशाला के अलावा अन्य प्रयोगशालाओं में भी चेक करवा रहा हैं। प्रबंध निदेशक का यह भी तर्क है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी चंडीगढ़ की इसी कंपनी से मिठाई बना रही हैं।
विज्ञापन

अगली दिवाली अपने कारीगरों से मिठाई बनवाएगा मिल्कफेड
हिमाचल प्रदेश में अगली दिवाली में मिल्कफेड अपने कारीगरों से मिठाई बनवाएगा। पशुपालन मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। मिठाई बनाने वाली कंपनी को करीब 25 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई जा चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें