फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Masjid Protest: बिलासपुर पुलिस की घेराबंदी के चलते मंडी नहीं पहुंच पाए हिंदू नेता

Fri, 13 Sep 2024 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

शिमला अवैध मस्जिद की आग मंडी पहुंच गई है। वहीं, मस्जिद विवाद को लेकर बिलासपुर पुलिस की घेराबंदी के कारण हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम सहित अन्य हिंदू नेता मंडी नहीं पहुंच पाए
विज्ञापन
बिलासपुर में फोरलेन पर वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मस्जिद विवाद को लेकर शुक्रवार को मंडी शहर में हुए प्रदर्शन से पहले बिलासपुर पुलिस से सतर्क दिखी। पुलिस ने फोरलेन पर नाकाबंदी कर मंडी की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की। इस घेराबंदी के कारण हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम सहित अन्य हिंदू नेता मंडी नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के पुलिस की एक टीम कमल गौतम के पैतृक गांव मंदरीघाट पहुंच गई। कमल मंडी न जा पाएं, उसके लिए घेराबंदी भी करनी चाही, लेकिन वह पहले ही घर से निकल चुके थे। मंडी जाने वाले सभी रास्तों पर भी शुक्रवार सुबह ही पुलिस ने नाके लगाकर घेराबंदी कर दी थी। पुलिस ने जांच करने के बाद वाहनों को आगे भेजा। कमल गौतम ने बताया कि उनका शुक्रवार को मंडी में जाने का कार्यक्रम था। वह सुबह ही घर से निकल गए थे। मंडी के लिए निकले तो उन्हें पता चला कि पुलिस ने फोरलेन पर उन्हें रोकने के लिए नाकाबंदी की है। इसके बाद उन्होंने बरमाणा से होकर मंडी पहुंचने की कोशिश की। लेकिन वहां पर भी पुलिस ने नाका लगा रखा था, जिस कारण वह मंडी नहीं पहुंच पाए।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पूरे हिमाचल में बंद का आह्वान किया गया है। उम्मीद है कि इस बंद के दौरान वह घुमारवीं में आकर विरोध रैली का नेतृत्व करेंगे। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने किसी को भी मंडी जाने से रोकने के लिए कोई नाकाबंदी नहीं की थी। फोरलेन पर कुछ जगह रुटीन चेकिंग के लिए नाके लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें