फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सोलन के दाड़लाघाट में तेंदुए के हमले में व्यक्ति की मौत, दुकान में मिला शव

Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)।

सार

सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्याणा गांव ग्याणा में तेंदुए के हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति हीरा सिंह ठाकुर की मौत हो गई। पंचायत प्रधान संतोष से मिली जानकारी के अनुसार हीरा सिंह ठाकुर अपने घर के समीप ही वेल्डिंग की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
तेंदुआ(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्याणा गांव ग्याणा में तेंदुए के हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति हीरा सिंह ठाकुर की मौत हो गई। पंचायत प्रधान संतोष से मिली जानकारी के अनुसार हीरा सिंह ठाकुर अपने घर के समीप ही वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। हीरा सिंह मंगलवार रात करीब नौ बजे तक दुकान पर काम करते रहे। उनकी बेटी करीब नौ बजे उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने दुकान पर आई। उन्होंने बेटी को यह कहकर घर भेज दिया कि वह थोड़ी देर में घर आ रहे हैं। इसके बाद घर वाले उनका खाना खाने के लिए इंतजार करते-करते सो गए। सुबह जब हीरा सिंह न तो घर पर दिखाई दिए और न ही बरामदे में मिले। उनकी पत्नी रीता उन्हें देखने दुकान पर गईं। वहां दुकान के अंदर ही हीरा सिंह का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तेंदुए ने दुकान के अंदर घुसकर हीरा सिंह पर हमला किया। इसका रात में किसी को पता नहीं चल सका। तेंदुए ने हीरा सिंह की गर्दन पर हमला किया, इसके निशान गर्दन में थे। उनकी आंख पर भी तेंदुए के नाखून से गहरे जख्म बने हुए थे। हीरा सिंह के शरीर पर लोहे के कई कण भी मिले। इसी दौरान दुकान की लाइट भी बुझ गई। घटना की जानकारी मिलते ही दाड़लाघाट पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की ले जाया गया। वहां जख्मों में लोहे के कण पाए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, वन विभाग के आरओ सुदर्शन सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास पिंजरा लगा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। वहीं, डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें