फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सिरमौर की ग्राम कोटड़ी व्यास में तीसरी बार किंग कोबरा का रेस्क्यू, लंबाई जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Tue, 25 Mar 2025 09:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में तीसरी बार किंग कोबरा नजर आया। आपको बता दें कि किंग कोबरा की लंबाई दस फुट है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
वन टीम व स्नेक मैन के नाम से जाने वाले भूपिंद्र सिंह ने किया किंग कोबरा का रेस्क्यू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद सिरमौर के ग्राम कोटड़ी व्यास में तीसरी बार किंग कोबरा नजर आया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन टीम व स्नेक मैन के नाम से जाने वाले भूपिंद्र सिंह की टीम ने किंग कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। हैरानी की बात ये है कि तीसरी बार वही दस फुट लंबा किंग कोबरा क्षेत्र में वापस आ गया।

विज्ञापन




बता दें कि विगत सप्ताह ही पांवटा क्षेत्र के ब्यास गांव में किंग कोबरा नजर आया था। इसके बाद आरओ सिंबलवाड़ा सुरेंद्र शर्मा की टीम ने रेस्क्यू कर करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया था, मंगलवार को फिर से ब्यास गांव में किंग कोबरा नजर आने की सूचना मिली। आरओ की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू किया। किंग कोबरा करीब दस फुट को जंगल में उचित दूरी पर छोड़ दिया गया। अब फिर तीसरी बार मंगलवार को ग्रामीणों से सूचना मिली। इसके बाद आरओ सुरेंद्र सिंह की टीम मौके पर रवाना हुई लेकिन वन टीम के पहुंचने से पहले की स्नेक मैन के नाम से पहचाने जाने वाले पांवटा के भूपेंद्र सिंह ने किंग कोबरा का रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन टीम ने किंग कोबरा को जंगल में छोड़ने के साथ ही लोगों को भी जागरूक किया। साथ की जिस स्थल पर अधिकतर किंग कोबरा देखा गया है, उन स्थलों पर रात्रि के समय फल्ड लाइट व्यवस्था की जाएगी।

वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च माह तक किंग कोबरा का प्रजनन काल रहता है। इसलिए नजर आने पर रेस्क्यू कर 8 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं छोड़ा जा सकता है। प्रदेश में अब तक पांवटा क्षेत्र में 8वीं बार किंग कोबरा के होने के मामले आए हैं।

डीएफओ पांवटा साहिब एश्वर्य राज ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना पर वन टीम व सहयोगी भूपिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वन विभागीय टीम ने किंग कोबरा को दूर जंगल में छोड़ दिया है। वन टीम ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जीव नजर आने पर वन विभाग को सूचना दें। किंग कोबरा नजर आने पर दूर ही रहें। इसको भगाने य मारने समेत छेड़छाड़ के प्रयास नहीं करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें